मनरेगा योजनाओं में नहीं होगा जेसीबी मशीन का प्रयोग
मनरेगा योजनाओं में नहीं होगा जेसीबी मशीन का प्रयोग
Publish Date:Wed, 03 Jun 2020 06:19 AM (IST)

जागरण संवाददाता, बोकारो: मनरेगा में जेसीबी मशीन का प्रयोग पूर्णत: प्रतिबंध है। ऐसे में इसकी अनदेखी करने वाले कानूनी कार्रवाई के दायरे में आएंगे। इस संबंध में झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के सचिव द्वारा विगत 29 मई मनरेगा योजनाओं की समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया गया था।
उक्त निर्देश के आलोक में उपविकास आयुक्त रविरंजन मिश्रा ने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं पंचायत स्तरीय के सभी पदाधिकारियों व कर्मियों तथा जनप्रतिनिधियों को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है कि मनरेगा कार्य में जेसीबी मशीन का प्रयोग नहीं करना। डीडीसी ने कहा कि अगर मशीन का प्रयोग किया जाता है तो दोषी पदाधिकारियों व कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए मशीन को जब्त करने का निर्देश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया है। -------------------- प्रतिदिन 200-250 मजदूरों को देना है काम: डीडीसी ने कहा कि प्रत्येक गांव में कम से कम 5 योजनाएं संचालित कर प्रतिदिन 200 से 250 मजदूरों के नियोजन देना है। इससे जिले में अधिक से अधिक संख्या में योजनाएं क्रियान्वित होंगी तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। इसका समुचित पर्यवेक्षण व देखरेख पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। साथ ही साथ यह भी ध्यान रखने को कहा गया है कि योजनाओं के क्रियान्वयन में जेसीबी आदि का प्रयोग किसी भी स्थिति में नहीं किया जाए। यह मनरेगा अंतर्गत दंडनीय अपराध है।
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment