भंडारीदह ( बेरमो ) चंद्रपुरा थाना
30 घंटे बाद भी नहीं मिला सुजीत का शव
Publish Date:Wed, 03 Jun 2020 06:19 AM (IST)

भंडारीदह ( बेरमो ) : चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के भंडारीदह स्थित दामोदर नदी में सोमवार को नहाने के क्रम में डूबे बोकारो निवासी 25 वर्षीय सुजीत मोदी का शव 30 घंटे बाद भी नहीं मिला है। शव को खोजने के लिए ग्रामीणों ने अपने स्तर से काफी प्रयास किया लेकिन असफल रहे। कोई सफलता नहीं मिलती देख 15 गोताखोरों की एक टीम नदी में उतार गया। दिन भर खोजने के बाद भी सुजीत का कहीं पता नही चल सका। देर शाम बूढ़ीडीह ओवरब्रिज के आसपास नदी में एक शव देखे जाने की सूचना परिजनों को दी गई है। शिनाख्त के लिए परिजन उक्त स्थल के लिए निकल पड़े थे। मालूम हो कि बोकारो हरला थाना क्षेत्र के विनोद मोदी का 25 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार मोदी सोमवार को अपने चार दोस्तों के साथ भंडारीदह स्थित दामोदर नदी में अपने दोस्तों के साथ नहाने के दौरान बह गया था। सुजीत अपने दोस्तों के साथ भंडारीदह के बिनोद चौक एक रिश्तेदार के घर आया था। मौके पर सागर रजवार, सतीश रजवार, लालदेव मोदी, शंकर तुरी, रोबिन मोदी, लालू मोदी, रूपेश रजवार, रामप्रसाद मोदी आदि खोजबीन को पहुंचे थे ।
परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल :
भंडारीदह दामोदर नदी किनारे बैठी मां की आंखें अपने लाल को नदी के बहाव में ढूंढ रही थी। आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। पिता भी चिता में डूबे थे। साथ आए सगे-संबंधियों सहित ग्रामीण भी गमगीन थे। भंडारीदह पहुंचे परिजनों ने बताया कि पिछले वर्ष ही घरवालों ने बड़े अरमान के साथ सुजीत की शादी की थी । अरमान भी पूरे होने वाले हैं, सुजीत की पत्नी गर्भवती है । घरवालों की खुशी मातम में बदल गई ।
- Get link
- X
- Other Apps

Comments
Post a Comment