जीवनदायिनी से मौत का पर्याय बनी दामोदर
जीवनदायिनी से मौत का पर्याय बनी दामोदर Facebook twitter wp Email affiliates Publish Date:Wed, 03 Jun 2020 06:19 AM (IST) भंडारीदह (बेरमो) लोहरदगा के चूल्हापानी से बेरमो अनुमंडल के चंद्रपुरा प्रखंड अंतर्गत भंड भंडारीदह (बेरमो) : लोहरदगा के चूल्हापानी से बेरमो अनुमंडल के चंद्रपुरा प्रखंड अंतर्गत भंडारीदह पहुंचकर दामोदर नदी जीवनदायिनी से मौत का पर्याय बन गई है। यहां यह नदी कई लोगों की जिदगी को अपनी आगोश में ले चुकी है। सोमवार को बोकारो के हरला थाना क्षेत्र का 25 वर्षीय युवक सुजीत कुमार मोदी अपने दोस्तों के साथ नहाने के क्रम में तीव्र जलधार में बह गया। भंडारीदह से राजाबेड़ा रेलवे ओवरब्रिज तक तीव्र वेग से बहती यह नदी इस कदर खतारनाक रूप अख्तियार कर गई है कि जरा सी असावधानी या चूक पर लोग नदी में समा जाते हैं। इसलिए कहा जाता है कि दामोदर नदी का सबसे डेंजर जोन भंडारीदह-राजाबेड़ा है।